फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गोकश घायल, साथी कांबिंग में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी गोकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया।
विज्ञापन




नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सिसौना पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बागोवाली की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक सवार दो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की।
जवाबी फायरिंग में नगर की मदीना कॉलोनी निवासी महबूब पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी चरथावल के गांव रसूलपुर निवासी नरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे दो तमंचे, गोकशी के उपकरण व बिना नंबर की बाइक बरामद की। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि घायल आरोपी नई मंडी में दर्ज गौवध अधिनियम के दो मामलों में वांछित था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घायल के खिलाफ 12 व उसके साथी के खिलाफ 17 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। वह गोकश गिरोह के सदस्य हैं। यह दोनों गोकशी के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें