फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा तो नहीं कर सकी, गुड़ मंडी का गेट बंद करा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का खुलासा तो नहीं कर सकी, गुड़ मंडी का गेट बंद करा दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में लूट की वारदात का खुलासा किए जाने में पुलिस नाकाम रही। दो गुड़ आढ़तियों से हुई लूट का खुलासा पुलिस एक माह में भी नही कर सकी। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गुड़ मंडी का गेट बंद करा दिया है। अब गुड़ व्यापारी भी सब्जी मंडी के गेट से ही आ जा रहे।
विज्ञापन

एक दिसंबर को मोहल्ला कांशीराम निवासी मुकेश जैन स्कूटी द्वारा गुड़ मंडी में अपनी आढ़त पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर पालीवाल पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक पर आए तीन हथियार बंद बदमाशों ने गुड़ व्यापारी को आतंकित करते हुए उससे डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इसके अलावा मंसूरपुर गांव के प्रधान व गुड़ कारोबारी आशिफ उर्फ भूरा का भाई फरमान मंडी से कार द्वारा घर जा रहा था। जैसे ही वह भैंसी पेट्रोल पंप से आगे पहुंचा तो दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। हथियारों के बल पर उससे 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली थी। दोनों लूट में पुलिस फरमान से हुई लूट की वारदात को संदिग्ध मान रही है, लेकिन अभी तक एक भी लूट नही खुल पाई है। इन दोनों लूट से पहले गुड़ व्यापारी हर्षित गुप्ता के पीछे से बदमाश बाइक लेकर भागे थे, लेकिन व्यापारी ने अपनी समझदारी से जान बचा ली थी। इन घटनाओं के बाद गुड़ व्यापारियों में दहशत है। जिस कारण पुलिस ने गुड़ मंडी का गेट बंद करा दिया है। सभी व्यापारी सब्जी मंडी से आ जा रहे है, चुकी वहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है। मंडी में सुबह, दिन व सायं के समय वाहन सीखने वालों पर भी फिलहाल रोक लगी है। बेवजह मंड ी में घूमने वालों से भी व्यापारी पूछताछ करते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें