मुजफ्फरनगर, भोपा। हरियाणा की रहने वाली प्रेमिका ने थाने पहुंच कर प्रेमी पर किसी और से शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। प्रेमिका का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चला रहा है। अब प्रेमी उसे छोड़ किसी और से शादी करने की तैयारी में लगा हुआ हैं। प्रेम दीवानी ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
मंगलवार शाम एक युवती हरियाणा प्रांत से भोपा थाना पहुंची। उसने बताया कि कस्बा निवासी एक युवक से उसका पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चला रहा है। वह युवक हरियाणा के सिरसा में रहकर मजदूरी कार्य करता था। उसी दौरान उसकी उससे एक दूर की रिश्तेदारी के नाते मुलाकात हो गई थी। युवक उससे तभी से शादी का वादा करता चला रहा है। इसी बीच अब उसे पता लगा कि वह उसे छोड़ किसी और युवती से करने जा रहा है, जिसकी तैयारी की रही हैं। हाल ही में उसकी सगाई भी होनी है। इसी को लेकर युवती हरियाणा से भोपा थाने पहुंची और उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस का कहना है कि युवती ने शिकायत की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। युवती द्वारा जिस युवक की शिकायत की गई है, उसकी भी तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक युवती थाना पर मौजूद थी।