फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद खुले कॉलेज, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ

विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन के तहत खुले स्कूल की कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छह महीने बाद खुले कॉलेज, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब छह महीने बाद स्कूल, कॉलेजों में सोमवार को रौनक लौटी। कक्षा नौ से लेकर 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ हुई। हालांकि पहले दिन कम विद्यार्थी आए। करीब 33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं स्कूल, कॉलेजों में पहुंचे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया गया।
फरवरी माह से कोराना संक्रमण के कारण स्कूल, कॉलेज बंद थे। शासन के आदेश पर सोमवार को स्कूल, कॉलेज खुले। शासन ने दो पाली में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और फिर 12.30 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक स्कूल, कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ पब्लिक स्कूल भी खुले। स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं के मास्क चेक किए गए। स्कूल के बाहर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। कक्षाओं को भी सैनिटाइज कराया गया। पहले दिन स्कूल में विद्यथियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने बताया कि पीजीटी की परीक्षा की तैयारी के कारण सोमवार को कॉलेज में कक्षाएं प्रारंभ नहीं हुई। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने बताया कि काफी कम संख्या में पहले दिन विद्यार्थी आए हैैं। कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया। शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्या धारा रत्न ने बताया कि बच्चों की संख्या पहले दिन कम रही। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने जनता इंटर कॉलेज पचेंडा, लाला जगदीश प्रसाद और जीआईसी का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 33 प्रतिशत बच्चे स्कूल, कॉलेज में पहुंचे हैं।
स्कूल आकर अच्छा लगा
मुजफ्फरनगर। कई माह बाद स्कूल, कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थियों को अच्छा लगा। अपने दोस्तों से मुलाकात की। शारदेन स्कूल के इंटर के छात्र शांतनु ने कहा कि कॉलेज में आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। कक्षा ग्यारह के छात्र शारिक ने कहा कि ऑनपढ़ाई सही नहीं है, कक्षा में ही पढ़ाई होती है, आज कक्षा में पढ़ाई हुई तो बहुत अच्छा लगा। स्कूल, कॉलेज खुलने चाहिए।
अरसे बाद खुले स्कूल, बच्चों ने मचाई धूम
खतौली। स्कूल कॉलेज खुलने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। छात्र अजय, विजय, शौकीन, रविंद्र, देवेंद्र, मोहित, सुमित, देव आदि का कहना है कि स्कूल न खुलने पर ऑनलाइन पढ़ाई तो कराई जा रही थी, लेकिन दोस्तों संग पढ़ाई करने का अनुभव है वह साझा नहीं हो रहा था। जानसठ में डीएवी इंटर कॉलेज व गोमती कन्या इंटर कॉलेज खुले। प्रधानाचार्य समुंदर सैन ने बताया कि सभी बच्चे मास्क पहनकर आए। हालांकि बच्चों में कालेजों के खुलने को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन

शिक्षकों में रोष व्याप्त
मुजफ्फरनगर। दो शिफ्ट में कक्षाओं का संचालन होने से माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना कि सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे शिक्षकों को पढ़ाना होगा, जो उचित नहीं है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि इसका शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। रोजाना काली पट्टी बांध कर विरोध किया जाएगा। 25 अगस्त को प्रदेश भर में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें