मुजफ्फरनगर। जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बुढ़ाना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांचे एवं औषधि वितरण किया गया, उसके साथ ही मेलों में कोविड टीकाकरण भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरालसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगला में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को ओर अधिक सक्रियता एवं सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। टीम को घर घर भेजकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिसके बाद लोग टीकाकरण कराने के लिए लोग आगे आए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु चौधरी भी उपस्थित रहे।