फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शोरूम में 76 लाख की चोरी में नहीं मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित रामकुमार ज्वेलरी शोरूम में हुई 76 लाख की चोरी में पुलिस अब तक आरोपी का सुुराग नहीं लगा पाई है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को किसी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है। उधर, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सोमवार को एसपी सिटी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के भगतसिंह रोड स्थित प्रतिष्ठित रामकुमार ज्वेलरी शोरूम में शनिवार शाम करीब चार बजे सिर पर कैप व चेहरे को मास्क से छिपाकर पहुंचे एक युवक ने करीब डेढ़ किलो सोने की चेन का बॉक्स चोरी कर लिया था। बॉक्स में सोने की 46 चेन थी, जिनकी कीमत 76 लाख रुपये बताई गई है। चोरी की जानकारी देर रात स्टॉक का मिलान करते समय मिली थी, जिसके बाद रविवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शोरूम के साथ ही आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, जिनमें आरोपी चोरी करने के बाद मोतीमहल तक जाते हुए देखा गया था। कई सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस को अब तक आरोपी को चिह्नित करने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। उधर, राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल रविवार को शोरूम पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को चोरी की घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
महिला थाने से जांच ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी असलम ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी यास्मीन बानो ने 16 सितंबर को महिला थाने में पति उस्मान व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि महिला थाना पुलिस द्वारा डेढ़ माह से अधिक समय होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता थाने जाकर कार्रवाई की बाबत पूछताछ करती है तो उसे विवेचक द्वारा धमकाकर भगा दिया जाता है। उधर, आरोपी ससुराल पक्ष पीड़िता पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इस स्थिति में उन्हें महिला थाने से कार्रवाई की उम्मीद नहीं है। इसके चलते पीड़ित ने मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने या सक्षम अधिकारी से कराए जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें