शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के बाद गंगा घाट पर झाडू लगाकर सफाई अभियान का शुभार
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगास्नान मेले के बाद चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ में कार्तिक गंगास्नान मेला खत्म होने के बाद शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद अपने हाथ में झाडू़ थामकर अभियान का शुभारंभ किया।
शुकतीर्थ में 16 से 20 नवंबर तक कार्तिक गंगास्नान मेला खत्म होने के बाद पूरे नगर में गंदगी का आलम है। मेले के बाद तीर्थनगरी के रास्तों पर जगह जगह कूड़ा, पत्तल, दोने, गोबर, ईंट और मैला आदि के ढेर पड़े हैं। शनिवार को तीर्थनगरी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल व प्रधान के पति राजपाल सैनी ने खुद झाडू़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह के साथ 50 ब्लॉक के सफाईकर्मी सफाई अभियान में जुट गए हैं। इस दौरान श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, राम आश्रम के विनोद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, नीटू सहरावत, राजकुमार राठी और विजय राठी आदि मौजूद रहे।