फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रेन के आगे कूदकर सिविल इंजीनियर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुसाइड नोट में अपने रूम पार्टनर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आदर्श कॉलोनी निवासी सिविल इंजीनियर उदित (30) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। उसने सुसाइड नोट में अपने रूम पार्टनर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी उदित (30) सिविल इंजीनियर था। पिछले दो माह से वह नोएडा रहकर नौकरी की तलाश में था। वह अक्सर शालीमार एक्सप्रेस से आता-जाता था। बृहस्पतिवार को वह शालीमार ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। जीआरपी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्टेशन के पास युवक के आत्महत्या करने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। एक मोबाइल भी मिला। मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी, तब परिजन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने युवक ने अपने रूम पार्टनर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों में लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया था। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस को मृतक के मामा चंद्र प्रकाश लाटियान ने बताया है कि उदित दिल्ली जाने के लिए घर से चला था। पैर फिसलने से उसकी मौत हुई। हादसे के बाद स्टेशन पर ट्रेन पांच मिनट तक खड़ी रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें