संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। फलावदा रोड स्थित आंनद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव मनाया गया। सीओ डॉ रविशंकर और तहसीलदार आरती ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निधार्रित कर कड़ा परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है।
कार्यक्रम में सृष्टि, मानसी, खुशी, सगुन, भावना, तनु, विधि, जिया, अदीति, प्रिया, वंशिका, अनुप्रिया, इशु ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर सरकारी विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे डॉ रवि कौशिक, कृष्ण कौशिक, नीशू प्रजापति, पवन कुमार, विवेक कुमार, विशाल, विपिन कुमार, अंकित सैनी और खिलाड़ी अभिषेक आदि का सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या प्रतिभा आर्य ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय चेयरमैन एडवोकेट नवीन कुमार उपाध्याय ने अतिथियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बार संघ सचिव नवाब सिंह, जगदीश आर्य एडवोकेट, प्रदीप एडवोकेट, नीतू उपाध्याय, कन्हैया लाल, ज्ञान प्रकाश, डॉ अनिल, शिक्षिका बबीता, प्रियंका शर्मा, राखी, पूजा, साक्षी, मीनू, पारूल, नेहा, रूबी, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।