फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। गंगनहर पटरी पर दो अलग अलग हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायल को हायर सेंटर रेफर किया हैं।
पंजाब के अमृतसर निवासी चालक जसनप्रीत शनिवार को कैंटर लेकर लुधियाना से जयपुर जा रहा था। कम्हेड़ा-निरगाजनी नहर झाल कांवड़ मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर सड़क किनारे पलट गया। इसमें जसनप्रीत घायल हो गया। पुलिस ने उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड के लक्सर निवासी तहमीना अपने भांजे साहिल, शाहनवाज व तीन वर्ष के बेटे समद के साथ बाइक से गांव जौली स्थित रिश्तेदारी में ईद का सामान पहुंचाने जा रही थी। बाइक साहिल चला रहा था। गांव बेलड़ा के निकट तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे खाई में पलट गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते शाहनवाज को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें