फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ीय मठ प्रकरण में 24 को तय होंगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ीय मठ प्रकरण में 24 को तय होंगे आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ में बच्चों के यौन शोषण प्रकरण में मंगलवार को आरोपियों पर चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। पॉक्सो कोर्ट के जज के छुट्टी पर होने के कारण इस मामले में अब आरोप तय के लिए 24 अगस्त की तिथि लगाई गई है।
विज्ञापन

मिजोरम और त्रिपुरा के दस बच्चों को शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से चाइल्डहेल्प लाइन ने रेस्क्यू किया था। बाल कल्याण समिति के सामने बच्चों ने यौन उत्पीड़न, मारपीट आदि के आरोप लगाए थे। बच्चों के बयानों के आधार पर उनकी जिला अस्पताल में डाक्टरी कराई गई थी। चार बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने पर गौड़ीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज उर्फ मनोज गुप्ता सिसौली को शुकतीर्थ से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक शिष्य कृष्णमोहन दास को भी गिरफ्तार हुआ। इस मामले में भोपा पुलिस न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिला जज राजीव शर्मा की विशेष अनुमति से इस प्रकरण में त्वरित सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट भक्ति भूषण महाराज की जमानत अर्जी भी खारिज कर चुकी है। मंगलवार को इस प्रकरण में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होने थे। पॉक्सो की विशेष अदालत के जज संजीव कुमार तिवारी के अवकाश पर होने के कारण चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। एडीजीसी दिनेश शर्मा ने बताया कि मठ संचालक समेत दोनों आरोपियों पर चार्ज फ्रेम के लिए 24 अगस्त की तिथि लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें