फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों का श्रम विभाग में करें पंजीयन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे कहा कि प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग में होना चाहिए। प्रवासी श्रमिकों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधा समय पर मिलनी चाहिए। वह जिला स्तरीय सेवायोजन एवं रोजगार समिति की जूम एप के माध्यम से बैठक ले रही थी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन अधिक से अधिक किया जाए। विकास खंडवार कॅरियर काउंसिलिंग कराई जाए। कृषि विभाग को निर्देशित किया कि प्रवासी किसानों का विभिन्न स्थानों पर नियोजन कराने के लिए किसान सहायक से सूचना लेकर विभिन्न योजनाओं में नियोजित कराएं। जिला उद्योग केंद्र अपने पोर्टल के साथ-साथ निजी नियोजकों को सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराएं। प्रथम चरण में बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों को, द्वितीय चरण में छोटे रिटेलर्स को पंजीकृत कराएं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि 1344 प्रवासी श्रमिक का पुन: सत्यापन किया जाए, जिससे उनकी जनपद में उपलब्धता का पता चल सके। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन जनपद मुजफ्फरनगर के खंड विकास कार्यालय खतौली के सभागार में 19 अगस्त को किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें