मुठभेड़ में गिरफ्तार शाहरुख ने अरबाज के साथ हत्या करने के बाद चाहत की गर्दन, हाथ के पंजे, कपड़े एक थैले में भर कर एक ईख के खेत में मिमलाना के जंगल में फेंक दिया था।
पुलिस ने शाहरुख की निशानदेही पर खून से सना थैला, खोपड़ी, कपड़े बरामद कर लिए है। जंगली जानवर मांस खा गए है, जिस कारण चाहत की खोपड़ी ही मिली है। हाथ के पंजे नहीं मिल सके। शाहरुख ने डेढ़ लाख के लालच में आकर हत्या करने में अरबाज का साथ दिया था।