मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजू पुरा में हुए चाहत हत्याकांड में फरार चल रहे शाहरुख को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस की शाहरुख के साथ न्याजूपुरा-चरथावल मार्ग पर मुठभेड़ हुई।
इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से शाहरुख घायल हुआ है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक छुरा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।