फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की टर्म वन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के मुख्य विषयों की टर्म वन परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ होंगी। जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दसवीं कक्षा के एसएसटी विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाई गई एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता दत्ता ने बताया कि सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। मुख्य विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां कर ली गई है। बोर्ड की ओर से पर्यवेक्षक की निगरानी में यह परीक्षा कराई जाएगी। उधर, बोर्ड की ओर से शहर के मुख्य स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी जगह सीटिंग प्लान तैयार किया गया। सुबह साढ़े 11 बजे से यह परीक्षा आरंभ होगी और दोपहर एक बजे तक चलेगी।
कोरोना काल के बाद पहली मुख्य परीक्षा
कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा और परीक्षा कार्य प्रभावित चल रहे थे। लंबे समय बाद पहली मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। बोर्ड ने सुविधा के लिए परीक्षाओं को टर्म वन और टर्म टू में विभाजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें