फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर ने दो साल तक किया दुष्कर्म

Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में लव जेहाद का चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। किदवईनगर निवासी ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने के साथ ही अपना नाम व धर्म छिपाकर सिखेड़ा क्षेत्र की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी ने अपने ही धर्म की युवती से गुपचुप शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पीड़िता पर उसने परिजनों के साथ मिलकर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़िता को बचाने पहुंचे मोहल्ले के लोगों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता को हमलावरों के चंगुल से बचाकर उसका मेडिकल कराया, जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व वह किसी काम से शहर में आई थी। इसी दौरान यहां उसका परिचय एक युवक से हुआ। उसने अपने को हिंदू का नाम बताते हुए खुद को सीबीआई में इंस्पेक्टर बताया।

बकौल पीड़िता इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद वह उससे अक्सर बातें करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसे झूठ-सच बोलकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने युवती को एक दिन शहर बुलाया और जबरन उसके साथ संबंध बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद वह अक्सर पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि कई दिन से युवक का मोबाइल नहीं मिल रहा था, जिस पर उसने पड़ताल की तो पता चला कि उसका असली नाम अफसरून पुत्र अफजाल निवासी किदवईनगर है और उसने कुछ दिन पूर्व ही किसी अन्य युवती से शादी भी कर ली है। प्रेमी द्वारा धोखा देकर किए गए यौन शोषण व शादी का खुलासा होते ही पीड़िता रविवार शाम के समय अफसरून के घर पहुंच गई, जहां उसने आरोपी को जमकर हड़काया।

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भिजवाने की बात कही तो आरोपी ने अपने दो भाइयों व परिवार के कई अन्य लोगों के साथ मिलकर युवती के साथ गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को बचाने मोहल्ले के ही कुछ लोग पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई,

जिस पर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हमलावरों के चंगुल से निकालकर उसका मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अफसरून को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। 


युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाई      
छपार क्षेत्र की एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने मीरापुर निवासी साथी के साथ मिलकर उसे रुड़की क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।

इसके बाद आरोपी अश्लील क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर उसका लंबे समय तक ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को तेजाब डालने की भी धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

छपार थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का ही युवक उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता था।

कुछ समय पूर्व आरोपी अपने मीरापुर निवासी एक साथी के साथ धोखे से कार में बैठाकर रुड़की के पिरान कलियर ले गया, जहां दोनों ने एक होटल में ले जाकर पीड़िता को नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से  अश्लील क्लिप भी तैयार कर ली।

आरोप है कि तभी से आरोपी उक्त क्लिप को वायरल करने व भाई की हत्या की धमकी देते हुए युवती का यौन शोषण करते आ रहे थे। पीड़िता के अनुसार, इससे इंकार करने पर आरोपियों ने 18 अप्रैल की देर रात जबरन घर में घुसकर परिजनों के सामने ही हत्या की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने किसी से बताने पर युवती पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, तब से वह आरोपियों की धमकी के चलते चुप्पी साधे हुए थी, लेकिन अब उसने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें