फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे घास काट रही महिला के ऊपर पलटी कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे घास काट रही महिला के ऊपर पलट गई। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

सैनपुर गांव निवासी रामवती (35) पत्नी हरि सिंह रविवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित गांव जड़ौदा जट के पास पशुओं के लिए सड़क किनारे से घास काट रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से आ रही अनियंत्रित कार उसके ऊपर पलट गई। हादसे में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक शाहिद, महिला गुलफ्सा और खुशनसीब गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घलौली पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर किया। कोतवाल योगेश शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टता हादसा कार का टायर फटने के बाद गाड़ी के अनियंत्रित होने के चलते हुआ। उधर, महिला रामवती की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सैनपुर गांव में कोहराम मचा है। गांव की महिलाएं भी मृतक महिला के घर पर सांत्वना व्यक्त करने के लिए पहुंची।
एक सप्ताह के अंतराल में हुई पांच मौतें
सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिशा सूचक न होने से लोगों के लिए मौत का सबब बन चुका है। विगत एक सप्ताह के अंदर उक्त घटनास्थल के आसपास चार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें