फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रॉली में घुस गई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, हादसे में एक की मौत और आठ लोग घायल

Mon, 06 Jun 2022 09:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

बिजनौर जा रही एक कार ट्रॉली में घुस गई। टक्कर लगते ही रोड पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत से बिजनौर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं सहित आठ घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अरशद अपने परिवार के साथ कार द्वारा गमी में शामिल होने के लिए बिजनौर के गांव सेड्डा जा रहा था। वहीं रविवार रात मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर उनकी कार अलीपुर अटेरना गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुस गई। इस घटना में अरशद (49) पुत्र सिराजू की मौके पर मौत हो गई।

कार में सवार मीदा, तमन्ना, सरवेज, सुहेल, साहिल, सोफिया, साजिद व शहाना घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक अरशद को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी शहाना ने कोतवाली में दर्ज करवाई हैं। घटना से परिवार में शोक छाया है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें