फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्दी से लदे कैंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दिल्ली से मुजफ्फरनगर पेपर मिल में रद्दी लेकर जा रहे कैंटर में खतौली बाईपास पर अचानक आग लग गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह दिल्ली से कैंटर में रद्दी भरकर चालक राजीव मुजफ्फरनगर में स्थित सिलवर टोन पेपर मिल में जा रहा था। खतौली बाईपास पर पहुंचने पर कैंटर में अचानक आग लग गई। रास्ते से जा रहे राहगीरों ने चालक को आग लगने की सूचना दी। जिस पर चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन दल को सूचित किया। जिस पर खतौली से अग्निशमन के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कैंटर में लदी आधी से अधिक रद्दी जल चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें