फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दलों के प्रत्याशी जीत के गुणा-भाग में जुटे

विज्ञापन
खतौली में वार्ड 32 से चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुषार चौहान मतों ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सभी दलों के प्रत्याशी जीत के गुणा-भाग में जुटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान पद के साथ हुए ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान के बाद प्रशासन अब मतगणना की तैयारी में लग गया है। उधर, सभी दलों के प्रत्याशी और उनके परिजन, समर्थक डायरी पेन लेकर अपनी जीत-हार का गुणा-भाग लगाने में लगे हैं।
विज्ञापन

दो मई को मतगणना होगी। मतदान के बाद परिणाम को लेकर अब प्रत्याशियों के समर्थक बैठक कर अपना गणित बैठाने लग गए। सोमवार को मतदान के बाद अलग-अलग दलों के समर्थित प्रत्याशी अपने समर्थकों से घिरे रहे। मंगलवार सुबह से ही वोटों की गुणा-भाग लोग करते रहे। इस चुनाव में सपा, बसपा, आप व भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। सभी दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के मुकाबले अनेक लोगों ने पर्चे भरे तथा अपनी ही पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाया। प्रधान पद के प्रत्याशी भी अपनी जीत-हार का आंकलन समर्थकों की मदद से कर रहे हैं। भैंसी गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी सुनील अहलावत अपने समर्थकों के साथ घेरे में बैठे मिले। समर्थक उन्हें बूथवार पड़े वोट का गुणा-भाग करके अपने पक्ष में आने वाले वोटों को बता रहे थे। वैसे मतदान होने के बाद अधिकांश प्रत्याशी थके हुए होने के कारण आराम करने में लगे है। पिछले एक पखवाड़े से दिन रात की भाग दौड़ के बाद अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें