फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसा से करोड़ों का व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा की आग में कारोबार झुलसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली हिंसा की आग में जिले का कारोबार पूरी तरह झुलस गया है। जनपद के व्यापारी दिल्ली से प्रतिदिन करोड़ों का सामान लाते हैं। मुख्य रूप से कॉस्मेटिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स, किराना, इलेक्ट्रानिक्स का सामान दिल्ली से ही आता है। बाजार में इन्हीं का व्यापार सबसे अधिक है। अचानक माहौल खराब होने के कारण व्यापारी दिल्ली में सामान लेने के लिए नहीं जा रहे हैं। सामान का आर्डर भी इसलिए नहीं दिया जा रहा है कि आएगा कैसे।
कॉस्मेटिक्स व्यापार से जुड़े नईमंडी के बृजमोहन का कहना है कि दिल्ली में जल्द शांति नहीं हुई तो व्यापार बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाएगा। सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री पर दुकानदार पूरी तरह दिल्ली पर ही निर्भर है। 80 प्रतिशत सामान दिल्ली से ही आता है। माहौल को देखते हुए दो दिन से कोई व्यापारी दिल्ली नहीं जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का व्यापार करने वाले गांधी कालोनी निवासी विनोद कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रानिक का थोक का सामान व्यापारी दिल्ली से ही लाते हैं। दिल्ली में बड़ी मार्केट है और हर तरह का सामान मिल जाता है। सभी कंपनियों का सामान भी आसानी से मिल जाता है। दिल्ली की घटना से यह व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद दवाईयों के व्यापार से जुड़े गांधीनगर के तिरसपाल का कहना है कि दिल्ली की घटना का उनके व्यापार पर भी प्रभाव है। बहुत सी दवाईयां ऐसी हैं, जो दिल्ली से ही मिलती है। दिल्ली में हिंसा हो जाने से व्यापार सीधे प्रभावित हो रहा है। स्थिति जल्द कंट्रोल नहीं हुई तो व्यापार पर दूरगामी असर होंगे। पंचमुखी निवासी संजय कुमार बर्तन के व्यापार से जुड़े हैं। उनका कहना है बर्तन का व्यापार भी लगभग 50 प्रतिशत दिल्ली पर ही निर्भर है। दिल्ली बहुत बड़ी मंडी है, जहां हर प्रकार का आइटम मिल जाता है। व्यापारी को जो सामान चाहिए उसे वह लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। हिंसा की घटनाओं से व्यापार पर निश्चित रूप से असर होगा। उत्तर सिविल लाईन निवासी घनश्याम भगत बिजली के सामान के व्यापार से जुड़े हैं। इनका कहना है कि सामान की थोक मंडी दिल्ली में ही है। दुकानदार डिमांड के हिसाब से आपूर्ति करते हैं। कोई न कोई आइटम प्रतिदिन आता रहता है। दिल्ली की घटना से डरे व्यापारी दो दिन से सामान खरीदने नहीं जा रहे हैं। हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें