फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में बस ने बुलेट बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह मुजफ्फरनगर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

देवबंद के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी शादाब (25) बृहस्पतिवार को अपने साथी उस्मान के साथ मोटरसाइकिल द्वारा किसी काम से मुजफ्फरनगर जा रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे जब वह हाइवे स्थित सांईधाम मंदिर के समीप पहुंचे तो उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शादाब और उसका साथी उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां शादाब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल उस्मान को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें