कश्मीर में हुई आतंकी घटना को लेकर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ नरम रवैया अपनाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पाकिस्तान का पुतला फूंका। वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं।
केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान का पुतला फूंकने और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, जितेंद्र गोस्वामी, उज्ज्वल पंडित, राजन वर्मा, प्रभात, शैलेंद्र शर्मा, सुरेश धीमान, राधेश्याम, साकेत, सूरज, रण सिंह आदि शामिल रहे।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बुढ़ाना में तहसील में अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दुस्साहसी आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की गई। मलिक शूटिंग रेंज में भी शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष इंद्रपाल सहित सभी शूटर मौजूद रहे। प्रेस रिपोर्टर एसोसिएशन की मीटिंग में शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष प्रदीप मित्तल, राकेश कात्यान, अरविंद कुमार, हाजी शाहनवाज, नरेंद्र सैनी, अमन कुमार, अमित कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्यप्रकाश मलिक ने की। मेडिकल एसोसिएशन की शाखा बुढ़ाना की बैठक अध्यक्ष सतेंद्र सैनी के आवास पर हुई, जिसमें शोक व्यक्त किया। पाकिस्तान की कायराना हरकत की निंदा की गई। इस मौके पर मनोज भारद्वाज, इसला आदि मौजूद रहे।
ईंट का जवाब पत्थर से दे सरकार
चरथावल में श्रीनगर के उड़ी में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए नगरवासियों ने शिवचौक पर शांति यज्ञ का आयोजन किया। लोगों ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
शोकसभा के बाद नगर में शांतियात्रा निकाली, जिसका समापन आर्य समाज मंदिर में हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य दयादेव रहे। आचार्य योगेश आर्य, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, शिवकुमार त्यागी, अरुण त्यागी एडवोकेट, धर्मराज त्यागी, अजय वर्मा, पपनी कंसल, अंकित आर्य, संजय वर्मा, कोमल सिंघल, रविकांत गर्ग, संदीप कंसल, निधीष गर्ग, तोषण आर्य, संजय रावत, आकाश आर्य, विनीत आर्य, स्पर्श त्यागी, जनेश्वर दास सिंघल, आशीष आर्य मौजूद रहे।
उधर, विभिन्न राजीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने श्रीनगर में देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले जवानों पर सोते वक्त किए गए हमले को कायरता पूर्ण बताया। कांग्रेस नेता नवीन गर्ग, सपा नेता असलम त्यागी और शिक्षा प्रेमी विनेश त्यागी, प्रगतिशील किसान कुबेरदत्त त्यागी, विपिन शर्मा ने हमले के पीछे साजिश कर्ताओं के खिलाफ भारत सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है।