फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सराफा व्यापारियों ने रखी हड़ताल, बाजार रखे बंद

विज्ञापन
नए कानून के विरोध में दुकाने बंद करके विरोध जातते सराफा व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। सराफा एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सराफा बाजार बंद रखकर विरोध जताया। पुराने स्टॉक की घोषणा करने के आदेश का सराफा एसोसिएशन ने विरोध किया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र ने स्वर्ण आभूषणों पर अनिवार्य हॉल मार्किंग का कानून पूरे देश में लागू कर दिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ऑनलाइन बात कर ज्वैलर्स की कुछ मांगों को पूरा करने का काम भी किया था। ज्वैलर्स को बीआईएस से ज्वैलरी के पुराने स्टॉक को घोषित करने से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। ज्वैलर्स बहुत ही असमंजस में हैं। व्यापारी हॉल मार्किंग का आदेश स्वीकार करते हैं, लेकिन एचयूआईडी हमें कतई स्वीकार नहीं है। यह ज्वैलर्स और उपभोक्ता दोनो की ही निजता का उल्लंघन है। अपनी मांगों को लेकर सराफा एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल रख विरोध किया। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय स्वरूप बंसल और सचिव स्वराज वर्मा की ओर से पीयूष गोयल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।
उधर, पुरकाजी में भी सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। सुबह सभी व्यापारी मेन बाजार में जमा हुए और विरोध जताकर नारेबाजी की। दोपहर के बाद सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। मौके पर निर्दोष जैन, संदीप गोयल, अर्जुन गुप्ता, संदीप वर्मा, कनवर लाल वर्मा, दीपू वर्मा सभासद, भवन सिंह वर्मा, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें