फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में 21 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन व सभासद। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 21 करोड़ रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर में विकास कार्य कराने एवं एक बरातघर बनाने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना द्वारा 21 करोड़ रुपये के लाभ का बजट रखा गया। जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में सभासदों द्वारा कस्बे के विकास के लिए सड़कों तथा एक बारात घर बनाने सहित करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए तहबजारी, फुटपाथ विक्रेता ठेका, सीमा के अंदर लगे विज्ञापन बोर्ड से शुल्क ठेका, मृत पशु, पशु पैंठ ठेका तथा स्लास्टर हाउस आदि के ठेके छोड़कर नगर पंचायत की आय बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर इन्हें शीघ्र लागू करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में अश्वनी चौधरी, प्रवीन तंवर, मोनिका कांबोज, ट्विंकल, नीतू गुप्ता, अनुज सैनी, सुनील कश्यप, बाबर अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, लक्ष्मी देवी, शब्बो, रियासत, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें