सिखेड़ा गंगनहर में गिरे कैंटर को निकालने को लगाई गई क्रेन।
- फोटो : KHATAULI
सिखेड़ा। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित पुल की दीवार तोड़ कर गंगनहर में गिरे सरियों से भरे कैंटर को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया।
बुधवार रात को मुजफ्फरनगर से चालक प्रमोद पुत्र हजारी लाल निवासी ईशेपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज अपने क्लीनर नीलू पुत्र हंसराज निवासी गंगेश्वर कालोनी, कासगंज के साथ कैंटर में सरिया भरकर पानीपत खटीमा राजमार्ग से कासगंज जा रहा था। संतुलन बिगड़ जाने से सिखेड़ा पुल की साइड की दीवार को तोड़कर सरियों से भरा कैंटर गंगनहर में नीचे गिर गया था। शनिवार सुबह क्रेन से गंगनहर में पड़े कैंटर और सरियों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को गंगनहर से क्रेन की मदद से कैंटर को बाहर निकाल लिया गया।
सिखेड़ा में गंगनहर के अंदर से क्रेन के द्वारा बाहर निकाला गया कैंटर।- फोटो : KHATAULI