फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी : मलूक नागर

विज्ञापन
बिजनौर के लोकसभा के सांसद मलूक नागर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
न्याय के लिए अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी : मलूक नागर
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर लोकसभा के बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि प्रदेश में दलितों व पिछडे़ वर्ग के लोगों के साथ, शिक्षक भर्ती में हो रहे अन्याय को रोकने और उनको सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कर्मठता के साथ अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। भारत देश गरीब ओर मेहनती लोगों के संघर्ष के बल पर चलता है। जिन्होंने देश की आजादी और आर्थिक तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आरक्षण द्वारा ऐसे समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाना चाहिए, जो समाज के अदंर दबे कुचले जा रहे हो। इस वक्त आरक्षण की सबसे ज्यादा जरुरत दलित और पिछड़े वर्ग के लोगो को है, क्योंकि उन्हें बहुत भेदभाव का सामना करना पड़ता है। सहायक अध्यापकों की भर्ती में शिक्षा मित्रों को प्रदेश सरकार दरकिनार कर उनके परिवार को भूखे मारने की नीति पर काम कर रही है। भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आरक्षण के नाम पर सरकार समाज में एक दूसरे को आमने सामने लाकर अपना हित साधने में लगी है। सरकार को आरक्षण ने नाम पर देश को बांटने की राजनीति का खेल बंद कर सही दिशा में कारगर कदम उठाने चाहिए। देश कोरोन सकंट काल से जूझ रहा है। देश हित में लोग भी इसमें सहयोग करें, तो आने वाले कल जल्द बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें