फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखियों पर लगाई जा रही भाई-बहन की फोटो

विज्ञापन
भाई बहन की फोटो लगी हस्तनिर्मित राखियां - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों की कलाई पर हस्तनिर्मित राखियां सजी हुई दिखाई देंगी। इसमें खास बात यह है कि राखियों पर भाई और बहन की फोटो भी लगी होगी। जो इस पवित्र रिश्ते की गहराई को बयां करेगी।
विज्ञापन

मिश्रानी कॉलोनी निवासी पवित्रा व अन्य महिलाओं ने घर पर यह राखी तैयार करने का मन बनाया और उन्हें इसमें सफलता मिली। रुई, रेशमी धागे और अन्य सामान से तैयार की जा रही यह राखियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इसमें भाई और बहन के प्यार को तस्वीर के रुप में दिखाया जा रहा है। यानि अगर कोई चाहता है कि राखी में भाई बहन की फोटो लगे तो महिलाएं फोटो लगी राखियां भी तैयार कर रही हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पवित्रा ने बताया कि राखी की कीमत बाजार में बिकने वाली राखियों की कीमत से काफी कम है। जिन्हें लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां भाई के साथ फोटो खींचकर उनके पास लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें