फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : सदर सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी से ब्राह्मण नाराज

Wed, 19 Jan 2022 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में गठबंधन प्रत्याशी का पुतला फंकूते बाह्मण समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर  में सपा-रालोद गठबंधन से सदर सीट पर पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप के बेटे सौरभ स्वरूप को प्रत्याशी बनाया गया है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। हाईकमान से फैसला बदलने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के टाउनहॉल पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए। समाज के लोगों ने कहा कि शहर सीट से इस बार राकेश शर्मा की दावेदारी मजबूत थी। पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप का परिवार लगातार दो बार चुनाव हार चुका है, इसीलिए उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाना चाहिए था।

हर बार समाज के लोगों को आश्वासन दिया जाता है, लेकिन टिकट नहीं दिया जाता। सपा और रालोद हाईकमान को अपना फैसला बदलना चाहिए। समाज के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलेभर से आए लोगों ने कहा कि बुधवार को भी नाराजगी जाहिर की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, अमिलेश पटवारी, राहुल शर्मा, शक्ति सिंह, राजू, बिजेंद्र शर्मा, सुबोध शर्मा, अक्षय शर्मा और सुभाष गौतम मौजूद रहे। पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के बेटे सौरभ स्वरूप को टिकट दिए जाने के बाद सोमवार और मंगलवार को कई जगह पुतले चलाए गए। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने कहा कि टिकट बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें