फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस गन्ना डालने पर 16 किसानों के बांड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवांस गन्ना डालने पर 16 किसानों के बांड बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना/चरथावल। रोहाना गन्ना समिति से जुड़े गांव बढेड़ी में देवबंद के क्रय केंद्र पर एडवांस गन्ना डालकर हंगामा करने वाले 16 किसानों का सट्टा बांड विभाग ने बंद कर दिया। सचिव शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि किसी भी केंद्र पर एडवांस गन्ना डालने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खेतों में गन्ना रहने तक मिलों का संचालन बंद नहीं होगा।
समिति सचिव शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों को ई-गन्ना अथवा मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पर्चियां मिलने के बाद ही खेत में गन्ने की छिलाई करनी चाहिए। विभाग ने इस संबंध में प्रचार प्रसार कराया है। गन्ना आयुक्त के निदेर्शों के अनुपालन में कोरोना वायरस से बचने के लिए किसानों के लिए ई-गन्ना और एसएमएस पर गन्ना तुलवाने की व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पर्चियों को पेपरलेस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रों पर एडवांस गन्ना डालने पर और चौकीदार और तौल लिपिक के साथ अभद्रता करने पर बढेड़ी के किसानों का गन्ना सट्टा तत्काल बंद कर दिया गया। भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक मिलों का संचालन रहेगा। लॉकडाउन खुलने के बाद बेसिक कोटे के आधार पर एडिशनल बांड कराया जाएगा, जिसका सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें