फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पड़े मिले दो सगे भाइयों के शव, मचा कोहराम, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Fri, 29 Mar 2024 09:45 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में दो सगे भाइयों के शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिलने से कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरीनगर में दो सगे भाइयों के शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी खोई में पड़े मिले। वहीं, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

विज्ञापन




गांव हरीनगर निवासी अनुसूचित जाति के अंकुल (22) व शेखर (20) व गांव के ही कुछ अन्य युवक बृहस्पतिवार को गांव के ही बुगला अहमद के साथ टैक्टर-ट्रॉली में खोई भरने गए थे। शुक्रवार को सभी युवक अपने घर आ गए। लेकिन दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सुबह के समय खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाया जा रहा था, तब परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रॉली को रोककर देखा तो दोनों भाइयों के शव खोई में पड़े मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

लोगों ने जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
जिससे परिजनों में शोक छा गया और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर स्वामी मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने युवकों की हत्या का आरोप लगाकर पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों युवकों की मौत को पुलिस ने एक हादसा बताया है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ऊपर बैठकर आ रहे थे। रास्ते में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजनों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें