फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
जानसठ के कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जानसठ ब्लॉक के विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने बताया कि अमृत महोत्सव इस समय ब्लाक स्तर पर आयोजित हो रहा है। इसके तहत पेंटिंग प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण व अन्य कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। निर्णायक समिति में पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदोड और आदित्य प्रकाश सक्सेना, सर्वोदय इंटर कॉलेज घटायन के द्वारा तीन छात्र, छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शैली सैनी, बसंत कन्या इंटर कॉलेज रामराज, द्वितीय स्थान आरोही विधूरी, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर, तृतीय स्थान रहनुमा, श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर ने हासिल किया। प्रतियोगिता में उप प्रधानाचार्य संजय कुमार पंत, ब्रजेश कुमार, आशीष अग्रवाल, स्काउट अध्यापक जितेंद्र प्रसाद, आकाश कुमार, संतोष आर्या, देवदत्त कुमार, यशदीप शर्मा, बरखा महेश्वरी, स्वाति, दीपक शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें