फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग प्रतियोगिता में शैली ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
खतौली कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली छात्राएं। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान महावीर व मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में देवी मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शैली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबूल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा इलमा ने द्वितीय तथा इसी विद्यालय की छात्रा तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खतौली तहसील के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या नीतू वशिष्ठ और प्रोफेसर डॉ. ऋचा जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पिकेट इंटर कॉलेज खतौली के पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य केरल रहे। समारोह में तीर्थराज सिंह, संजीव कुमार, सविता गर्ग, टीना मैडम, डॉ सीमा जैन, आंशिका श्रीवास्तव आदि शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहां की इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। कार्यक्रम का संयोजन अजय कुमार जैन व संध्या नागर ने किया। संचालन प्रियंका जैन प्रवक्ता और मोनिका शर्मा ने किया। मौके पर नीरज जैन, शैली, जयप्रकाश गौतम, डॉ अमित जैन, रजनी जैन, सुधीर पांडेय, इंदू जैन, नीरज शर्मा, लवी जैन, प्रमोद मोतला, मीनाक्षी जैन, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें