फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी बजट को किसानों के लिए बताया निराशाजनक, कहा-फ्री बिजली का वादा भूली सरकार

Mon, 05 Feb 2024 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 यूपी के बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस बजट से किसानों को निराशा हाथ लगी है। पिछले वादे को सरकार भूल गई है। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। वहीं इस बजट को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में किसान को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन


कहा कि चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों के लिए मुफ्त बिजली का वादा शायद सरकार पिछले बजट में घोषणा करके भूल गई है।

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार

विज्ञापन

उन्होंने गन्ना भुगतान और बेमौसम वर्षा के मुआवजे को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान और बेमौसम वर्षा का मुआवजा सिर्फ आंकड़ों में नजर आता है धरातल पर नहीं।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2024 Live: UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, अयोध्या के लिए योजनाओं की सौगात, जानें क्या-क्या हुए एलान

इससे पहले केंद्रीय बजट को लेकर भी राकेश टिकैत ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। यह देश के किसानों,गरीबों युवा,आदिवासी,महिलाओं के साथ धोखा है भारतीय किसान यूनियन इस बजट को सिरे से नकारती है।

गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत उत्तर प्रदेश का बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये (7,36,437.71 करोड़ रुपये) है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें