थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मारपीट के मामले में पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप का लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छपार थाने पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की गई। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता मुरसलीन के नेतृत्व में थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि गांव रेई निवासी अब्दुल रहमान खामपुर में कोल्हू ठेकेदार है। उसे तीन मार्च की रात में आठ बजे फोन करके गुड़ खरीदने के लिए इकराम के कोल्हू में बुलाया। भाव तय न होने पर वहां मौजूद खुड्डा के कुछ लोगों ने गन्नों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में कोल्हू मालिक इकराम सहित चारों हमलावरों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
यह भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील बातें: लड़की ने शिक्षक की जमकर की धुनाई, चप्पल से पीटा, देखिए तस्वीरें
भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए सुविधा शुल्क लिया है। उन्होंने रुपये वापस करने की मांग करते हुए धरना दिया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रभारी निरीक्षक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और शाम को कुछ लोगों को थाने बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। रेई के प्रधान यतेंद्र त्यागी, अमित भारद्वाज, अजय त्यागी, सलीम, मुस्तफा, मनोज, मांगेराम त्यागी, दिलशाद, गौतम त्यागी, इसमाइल, बब्लू त्यागी आदि कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/