एक-एक गाड़ी में चल रहे किसान संगठन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कटाक्ष किया कुछ किसान संगठन एक-एक गाड़ी में ही चल रहे हैं। हमें किसी से एतराज नहीं, लेकिन किसानों का मुद्दा तो उठाया जाना चाहिए। किसानों की लड़ाई में भाकियू सबसे आगे है। कहा कि यूपी पुलिस की भर्ती का प्रश्नपत्र चाट की दुकानों पर बिक गया। युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। इससे पहले अग्निवीर की भर्ती की गई। चार साल में आखिरकार युवाओं को सरकार क्या सिखाना चाहती है। युवा न खेती के रहेंगे और न ही नौकरी के।
हम राम के वंशज, बुलावा आता तो अयोध्या जरूर जाते
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जिले में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि इस जिले को आदर्श घोषित करें। आमजन की समस्या को प्रशासनिक अधिकारी इमानदारी से सुनें और समाधान करें। बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप के वंशज अयोध्या से ही आकर बसे हैं। हम रघुकुल परिवार से हैं, रामचंद्र के वंशज हैं। हमारे बिना राम मंदिर अधूरा है। हमने आमंत्रण का इंतजार किया। बुलावा आता जो जरूर जाते।
यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे