फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
19द्वठ्ठद्दष्द्ध03-कसौली में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते भाजपाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंसूरपुर/चरथावल। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपाइयों ने गांव खानुपुर के प्राइमरी स्कूल तथा तालाब के किनारे पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। हर मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने अन्य गांवों में भी पौधरोपण किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, सतीश भगत, मनोज राठी, यश गोयल, कुलबीर प्रधान, राजीव सिंह नंदकिशोर पांचाल आदि रहे। उधर, चरथावल के कसौली गांव और बिरालसी मंडल के गांव दूधली, कान्हाहेड़ी, गुनियाजुड्ड़ी, बलवाखेड़ी, अलीपुरा, टांडा में भाजपाइयों ने पौधरोपण किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, मछेंद्र सिंह पुंडीर अलीपुरा, पूर्व जिला मत्री राकेश पुंडीर, महामंत्री भोपाल पाल, मोनू, प्रधान चंद्रबोस, मौजूद रहे। उधर, चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग के नेतृत्व में पावटी, दहचंद आदि गांवों में पौधरोपण किया गया। पूर्व सभापति प्रवीण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें