फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी बीजेपी

Thu, 14 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रदेश के खेलकूद राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि भाजपा 2017 के चुुनाव में 65 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। यूपी में एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
विज्ञापन


जनता अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को पसंद कर रही है। उन्होंने कहा कि चंदन चौहान के शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। 

दक्षिणी सिविल लाईन में चंदन चौहान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में रामसकल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। 265 का दावा करने वाली बीजेपी के सामने 65 सीटें जीतना भी चुनौती है।

जनता बीजेपी के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चंदन चौहान का सपा में शामिल होने का फैसला सही समय पर लिया गया है। इस परिवार से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पुराने रिश्ते हैं।
विज्ञापन


चंदन के पिता संजय चौहान सपा से विधायक रहे हैं और जिले में उन्होंने लंबे समय तक सपा की कमान भी संभाली। चंदन से पार्टी को भी लाभ होगा। वार्ता में चंदन चौहान ने कहा कि वह सपा में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

सपा सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। मीरापुर से टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो फैसल होगा उसका पालन किया जाएगा।

वार्ता में सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष एबाद अहमद, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, हुलाशराय सिंघल, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, शमशेर मलिक, नगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, अंसार आढती, अनस खान, काजी अरशद, प्रवीण मलिक, जावेद, जयवीर, प्रधान मदनपाल, जगपाल बरुकी, अमित सिसौना, अनिल नागर, शेर मौहम्मद, राजेंद्र नागर, कुलदीप, अशोक गादला, बुलराम ढांसरी, ऋषिपाल, आनंदपाल जमालपुर, ओमेंद्र, महकार सिंह, श्याम सिंह, शमीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें