भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा का स्वागत होगा
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी एके शर्मा का राष्ट्रीय त्यागी युवा समाज के बैनरतले जिले में भव्य अभिनंदन होगा। भोपा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में समारोह भी होगा।
बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की सीमा में प्रवेश करने पर त्यागी समाज के लोग अरविंद शर्मा का जगह-जगह स्वागत करेंगे। भोपा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में अभिनंदन समारोह होगा। वार्ता में कहा गया कि अरविंद शर्मा की सक्रियता से त्यागी-भूमिहार समाज में पूरे प्रदेश में भाजपा की पकड़ मजबूत होगी। इससे पहले नोएडा मुलाकात के बाद उनसे त्यागी समाज के लोगों ने कार्यक्रम लिया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। अभिनंदन समारोह में जिलेभर के त्यागी समाज के जिम्मेदार लोग एकत्रित होंगे। प्रेस वार्ता में डॉ. आरएन त्यागी, राजू त्यागी, वैभव त्यागी, अनिल त्यागी, नवीन त्यागी, सर्वेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, जोनी त्यागी और अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।