फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में शांति के लिए आवश्यकताएं कम करें

विज्ञापन
खतौली जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जीवन में शांति के लिए आवश्यकताएं कम करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर के जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। धर्म सभा में अशोक शास्त्री ने बताया कि हम दशलक्षण पर्व में उत्तम आकिंचन्य धर्म के पालन का संकल्प कर रहे है। आकिंचन्य का अर्थ है ज्यादा इकट्ठा करने की भावना का त्याग करना। आवश्यकतानुसार वस्तु का संग्रह करना चाहिए। कम आवश्यकताएं मानव जीवन में शांति लाती है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दुनिया आकिंचन्य के अभाव से दुखी है। इस एक नियम के माध्यम से हम संपूर्ण विश्व में शांति ला सकते हैं। परिग्रह बड़ा पाप है और आकिंचन्य बड़ा धर्म। आज आकिंचन्य धर्म को धारण करने का दिन है। महिला जैन मिलन नव ज्योति व महिला फेडरेशन ने करुणा जैन व संगीता जैन के संयोजन में भक्ति, सांस्कृतिक नृत्य व प्रश्नमंच कार्यक्रम आयोजित किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। भागीरथी मंदिर में भक्ति नाटिका हुई। इस अवसर पर जुगमंदर दास, संजय, नीरज, मनोज, सुदेश, संजय जैन, पवन, नरेंद्र, गुल्लू, सतीश, अर्पित, विनोद, जय भगवान, सतीश, पवन, पंकज, महेश, सुनील, सतेंद्र जैन, अरूत, अतुल, डीके जैन, निर्दोष, मुकेश सराफ, विजय सराफ , सुदेश सराफ , वीरेश, अरविंद, विनोद, अखिलेश, डॉ. विकास, डॉ ज्योति, नीलम, सरिता, रेणु, बबीता, दर्शिता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें