फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पूर्व सीएमएस के बेटे भाजपा नेता को लगी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटे अफसर

Fri, 12 Apr 2024 11:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पूर्व सीएमएस के बेटे भाजपा नेता को संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लग गई। वहीं, अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएमएस का बेटा और एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पूर्व सीएमएस डॉक्टर एमएल गर्ग के बेटे भाजपा नेता निधिष राज गर्ग को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में आसपास के लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन




विज्ञापन


भाजपा नेता के पिता डॉ. एमएल गर्ग जिले में ही सीएमएस रहे हैं। भाजपा नेता को चौधरी चरण सिंह मार्केट स्थित प्रतिष्ठान के पास गोली लगी है।

यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

Trending Videos

अपनी ही पिस्टल से गोली मारने की सूचना
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रतापत ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि नई मंडी निवासी निधिश राज गर्ग ने महावीर चौक स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर अपनी पिस्टल से सिर में गोली मार ली है। 
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।उधर, घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी आनंद हॉस्पिटल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें