फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में बाइक सवार सुपरवाइजर की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना मोड़। नगर के शामली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोबाइल टावर पर काम करने वाले बाइक सवार सुपरवाइजर गांव पीनना निवासी अक्षय गिरी (24) की मौत हो गई । उसका साथी घायल हो गया। उसे मेरठ में निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

पीनना गांव निवासी अक्षय गिरी चरथावल क्षेत्र में मोबाइल टावर पर काम करता था। वह रविवार देर रात अपने गांव के ही रहने वाले अपने साथी उत्कर्ष के साथ मुजफ्फरनगर की तरफ से अपने घर जा रहा था। शामली रोड पर पीनना बाइपास के निकट रेलवे पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी तो शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। युवक की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन है। परिजनों व गांव में युवक की मौत से शोक है। घायल युवक कोचिंग करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें