फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक करोड़ रुपये से सर्कुलर रोड का निर्माण कराएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने सर्कुलर रोड पर दीप्ती नर्सिंग होम से लेकर सुजड़ू चुंगी तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। प्रस्ताव टेंडर प्रक्रिया में है। कंपनी वर्क आर्डर प्राप्त करते ही निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

महावीर चौक से औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए सरकुलर रोड का प्रयोग किया जाता है। आम तौर से बड़े वाहन सरकुलर रोड के माध्यम से ही सुजड़ू चुंगी तक और उससे आगे वहलना तक जाते हैं लेकिन यह सड़क धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंचती जा रही है।
नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर सरकुलर रोड पर डॉ. दीप्ती अग्रवाल के नर्सिंग होम से लेकर सुजड़ू चुंगी तक सड़क निर्माण का खाका तैयार किया गया था। ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। सड़क निर्माण से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें