फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, युवक घायल

Wed, 25 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से बाइक आग का गोला बन गई। हादसे में युवक घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव सिखेड़ा निवासी रामगोपाल पुत्र मेघराज जानसठ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह पिमौड़ा पुलिया से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए  बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई, जिससे युवक एक साइड में गिर गया।

बाइक काफी दूर तक सड़क पर रगडते हुए चली गई,  जिस कारण बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते देख  चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कवाल की तरफ से आ रहें बाइक सवार युवकों ने घायल युवक को बाइक पर बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें