प्राथमिक में अथाई उच्च प्राथमिक में भोपा की कबड्डी टीम रही विजेता
भोपा। जीएसएस विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, खो-खो, लंबी कूद, तश्तरी व गोला फेंक आदि खेलों में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार वह मुख्य अतिथि सौरभ सहरावत प्रबंधक जीएसएस विद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आशू, सुबोध कुमार, कपिल तोमर आदि ने बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोरना विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग मैं प्राथमिक विद्यालय अथाई व उच्च प्राथमिक विद्यालयों भोपा की टीम विजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में बिहारगढ़ की टीम पहले स्थान पर रही। खो खो में भोपा व गादला, बिहारगढ़, तश्तरी में गोला फेंक में सूर्या भोपा, मोनी बेहड़ा सादात, आरोही शुक्रतारी, दौड़ में दीपांशु बिहारगढ़, प्राची रहकड़ा, ज्योति भोपा, अभिषेक भोपा,इशु भोपा, मुस्कान कासमपुरा, आहद ककरोली, बालिका वर्ग में सोनिया केडी, खुशी बेहड़ा थ्रू, रूपाली व ललिता, लंबी कूद में सत्यम नन्हेडी, प्राची रहकडा ने बाजी मारी।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सत्यवीर सिंह, शर्मिल कुमार, राम कुमार, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, ऋषिराज, संदीप, रवि कुमार, अरविंद कुमार, आशु कुमार, राजीव कुमार, राजीव, अंजू चौधरी, सावत्री आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
भोपा में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले छात्र छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR