फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी की क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
3-गांव किशनपुर में विजेता क्रिकेट टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भोकरहेड़ी की क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

मोरना। गांव किशनपुर में आयोजित क्रिकेट प्रीमियम लीग के फाइनल मैच में कस्बा भोकरहेड़ी के युवाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए किशनपुर टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। भाजपा युवा नेता अमित राठी ने विजेता टीम को नकद 6100 व उपविजेता टीम को 3100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आलराउंडर खिलाड़ी जान मोहम्मद जानू को विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में निर्धारित 20 ओवर के मैच में गांव किशनपुर टीम ने टंढेड़ा गांव की टीम को हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भोकरहेड़ी ने गांव आसदनगर टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खेले गए 20 ओवर के मैच में टॉस जीतकर भोकरहेड़ी टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाने का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी किशनपुर गांव की टीम 90 रन बनाकर आलआउट हो जाने पर भोकरहेड़ी टीम ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में दानिश और शाने आलम ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रधान गुफरान, रफी, जुनेद, फखरुदीन, फरमान, केसर, मर्गुब प्रधान, धीरज राठी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में समीर और दानिश ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें