फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फसलों को लाभ, गर्मी से राहत...जलभराव से मुसीबत

Fri, 01 Aug 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। धान और गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा लाभ है। खेतों में पानी भर जाने से चारे और सब्जी की फसल को नुकसान का खतरा है। जिले में 23.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से ही जिले के अलग-अलग हिस्सों में बरसात शुरू हो गई थी। सुबह सात बजे तक बारिश हुई। इसके बाद दिन में भी रुक-रुककर बरसात होती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।
उधर, बुढ़ाना में गांव खेडामस्तान निवासी पूर्व प्रधान सोमपाल, प्रधान विकास मलिक और फुगाना के ग्राम पूर्व प्रधान थाम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण ज्वार की फसल गिर गई है। पानी भरे खेत में ज्वार की फसल गिरने से उसे काटने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें