फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मानक पूरे न मिलने पर दो निजी चिकित्सालयों में लगाई सील

Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। स्वास्थ्य विभाग की सहायक निदेशक डॉ. कुमुद रानी के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्जुन सिंह ने कस्बे के दो निजी चिकित्सालय को सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोनों चिकित्सालय के संचालन हेतु मानक पूरे नही मिले।
स्वास्थ्य विभाग की सहायक निदेशक डॉ. कुमुद रानी ने जिला मुख्यालय के चिकित्सकों की टीम के साथ मंगलवार को कस्बे के निजी चिकित्सालय व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया था। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि लखनऊ भेजी गई शिकायत के आधार पर सहायक निदेशक यहां निरीक्षण के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

इस टीम ने कस्बे के पंजीकृत चिकित्सालय व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को विभिन्न निर्देश दिए थे। सहायक निदेशक के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को निजी चिकित्सालय व नर्सिंग होम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कस्बे के लाइफ लाइन व भारत नर्सिंग होम में विभिन्न खामियां मिली।
विज्ञापन

मानक के अनुसार नर्सिंग होम का संचालन होना नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि मानक पूरे न मिलने पर कस्बे के लाइफ लाइन व भारत नर्सिंग होम को सील किया गया। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालय तथा झोला छाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी अप्रशिक्षित डॉ़ को आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें