मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। क्षेत्र के विपक्षी बीडीसी सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर अनदेखी करने का आरोप लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान सभी सदस्यों ने कुछ देर के लिए धरना भी दिया।
आरोप है कि क्षेत्र पंचायत का करीब एक वर्ष का कार्यकाल हो चुका है। जिसमें हम लोगों को आज तक खंड विकास कार्यालय में होने वाले किसी भी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई। क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाली शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती । ब्लॉक प्रमुख द्वारा सौतेला व्यवहार कर अपने गुट के बीडीसी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य कराकर हमारे क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करा रही हैं। फर्जी हस्ताक्षर कर बैठकों में प्रस्ताव पास कर कोरम पूरा किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उक्त बिंदुओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो खंड विकास कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रामकिशन शर्मा, राजेंद्र सिंह पांचली, घसीटू, बंटी, सुधीर त्यागी, उषा, सरला, शिवम, मनजीत, सविता, मंजू, दयावती, दीपक, अरशद, आबिद आदि मौजूद रहे।