फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। शाहजहांपुर जिला अदालत में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रोष जताया। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीेएम राकेश कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। इसमें मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिजनों को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इससे पूर्व बार रूम में सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अदालत परिसर में हत्याएं होना चिंताजनक है। अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को हथियार का लाइसेंस देने की प्रक्रिया सरल करनी चाहिए। इसमें विपिन कांत कपिल, जितेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, प्रमोद गुप्ता, गजेंद्र सिंह, सुदेश पाल सिंह, प्रभात त्यागी, राकेश आर्य, प्रीतम सिंह, अरविंद शर्मा, सुरेश त्यागी, बृजपाल, रामप्रताप सिंह, रविंद्र पुंडीर, गुलशन राय, अजय कपिल, मदन पाल सिंह, सुदेश शर्मा व रिजवान कासमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें